नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के Pilibhit में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत (Farmer Died) हो गई। घटना के बाद शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
क्या है पूरा मामला
Pilibhit के थाना गजरौला क्षेत्र सुहास निवासी गेदन लाल 55 वर्ष किसान की आकाशीय बिजली गिरने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसके बाद परिजन इलाज के लिए किसान को पीलीभीत ले जा रहे थे जहां पर किसान की मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि सुबह उठकर गेदन लाल अपने खेत पर फसल देखने गया था जहां पर आकाशीय बिजली गिरी और गेंदन लाल की जीवन लीला समाप्त (Farmer Died) हो गई।
Pilibhit पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष रूपा बिष्ट ने घटना को लेकर कहा कि आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हुई है जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।

