Delhi : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का एक बयान हाल ही में चर्चा में आया, जिसमें उन्होंने कहा था, हमारे मुसलमान भाई और बहनों की तरफ जो कोई भी आंख दिखाएगा, उसे नहीं बख्शा जाएगा। यह बयान उन्होंने शुक्रवार (21 मार्च) को इफ्तार पार्टी के दौरान दिया था, जो तुरंत सोशल मीडिया और मीडिया में फैल गया और राजनीति में एक नया विवाद खड़ा कर दिया।
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का बयान
अजित पवार के इस बयान पर अब बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मनोज तिवारी (Delhi) ने कहा, “हमारी पार्टी की विचारधारा यही है कि वो धर्म के आधार पर कभी भेदभाव नहीं करती है। हम सबका साथ सबका विकास वाले हैं।” उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग अपने गलत बयानबाजी से माहौल खराब करते हैं और ऐसे बयानों से राजनीति में कोई सकारात्मक बदलाव नहीं आता। बीजेपी सांसद ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी ऐसे लोगों की बातों को उनका व्यक्तिगत विचार मानती है और इससे बीजेपी का कोई संबंध नहीं है।
विवाद और प्रतिक्रियाएं
अजित पवार का यह बयान विवादों में आ गया है, क्योंकि यह बयान धर्म और समाज के बीच भेदभाव को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा सकता है। वहीं, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने अपने बयान में इस तरह के बयानों को नकारते हुए भाजपा की विचारधारा को स्पष्ट किया है, जिसमें सबके साथ समान व्यवहार का वादा किया गया है।
ये भी देखें : Vadodara Car Accident के आरोपी Rakshit Chourasiya का बड़ा दावा, “घटना के वक्त वह ‘नशे में’ नहीं था”

