UP News: यूपी में इन दिनों आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। गुरुवार की सुबह सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए। इसके पहले भी बुधवार को 16 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती मिली थी। सात आईपीएस अधिकारियों के साथ 20 पीपीएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया।
20 पीपीएस अधिकारियों का भी किया तबादला
गुरुवार की सुबह हुए इन तबादलों में उपेंद्र कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा लखनऊ बनाया गया है। पहले वह पुलिस महानिरीक्षक आर्थिक अपराध में थे। इसी तरह आईपीएस विनोद कुमार सिंह को अपर पुलिस आयुक्त अपराध कानपुर नगर बनाया है पहले वह पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा लखनऊ के पद पर आसीन थे।
IPS अमित वर्मा को संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध लखनऊ बनाया गया है इसके पहले वह संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ के पद पर कार्यरत थे। आईपीएस बबलू कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था पुलिस कमिश्नरेट बनाया गया इसके पहले वह संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय पुलिस कमिश्नरेट थे।
आईपीएस प्रदीप कुमार को पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी बनाया गया इसके पहले वह पुलिस अधीक्षक एएनटीएफ मुख्यालय पर तैनात थे। इसी तरह आईपीएस एसम कासिम को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया है इसके पहले वह पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान उत्तर प्रदेश लखनऊ में कार्यरत थे।
आईपीएस मनोज कुमार अवस्थी को पुलिस अधीक्षक कानून एवं व्यवस्था पुलिस महानिदेशक लखनऊ बनाया गया है। इसके पहले वह पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहांपुर थे
UP नें 16 IPS अधिकारियों को मिली नई तैनाती
डीजीपी मुख्यालय ने बुधवार को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात वर्ष 2021 बैच के 16 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती प्रदान की है। वहीं कई अधिकारियों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल पर ही पद के अनुरूप तैनात किया गया है।
डीजीपी मुख्यालय में आईजी कार्मिक शलभ माथुर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अंजली विश्वकर्मा को वहीं पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बना दिया गया है। इसी तरह नोएडा कमिश्नरेट में तैनात शैव्या गोयल, आगरा कमिश्नरेट में तैनात आदित्य, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात किरन यादव द्वितीय, डॉ. अमोल मुरकुट, प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनात पुष्कर वर्मा को भी वहीं पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बना दिया गया है। मुरादाबाद में प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर आकाश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर तैनात किया गया है।

