Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी गांव में बुधवार को एक हार्डवेयर की दुकान में अचानक आग लग गई। इस घटना ने आसपास के लोगों को दहशत में डाल दिया। दुकान में रखे पेंट के डब्बों में हुए विस्फोट से आग और तेज हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तुरंत आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
ये भी पढें..
Noida:नोएडा में ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार बच्चे की दर्दनाक मौत
आग लगने की इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस आगजनी में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गए हैं।

