Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी-2 स्थित 12th रेवेन्यू इलाके में एक युवती से हैवानियत का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने दोस्त संजीव सिंह और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप के अनुसार, युवती के साथ उसके दोस्त ने रेप की कोशिश की और जब उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से की, तो कार्रवाई करने की बजाय पुलिस ने समझौता करवा दिया। पीड़िता का कहना है कि इस घटनाक्रम के कारण वह मानसिक तनाव का शिकार हो गई और पैरालाइज (लकवा) हो गई।
पीड़िता का आरोप
पीड़िता ने बताया कि वह संजीव सिंह नाम के लड़के से दोस्ती करती थी। उसका आरोप है कि 20 अगस्त 2024 को संजीव ने उसके साथ डिजिटल रेप की कोशिश की। इस दौरान उसने पीड़िता के लेफ्ट कान में शारीरिक संतुष्टि के लिए जबरदस्ती अपनी उंगली घुसाई और कान में थूक दिया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो संजीव ने उसकी छाती पर काट लिया, जिससे पीड़िता का बायां कान और चेहरा लकवे का शिकार हो गया और कान का पर्दा भी फट गया।
पुलिस पर आरोप
पीड़िता ने घटना के बाद 20 अक्टूबर को गौर सिटी 2 पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उसका मजाक उड़ाया और दबाव डालकर उसे संजीव सिंह से समझौता करने के लिए कहा। समझौते के अनुसार संजीव को पीड़िता का इलाज करवाने के लिए पैसे देने थे, लेकिन उसने कोई भुगतान नहीं किया। इसके बाद भी संजीव ने पीड़िता को परेशान करने के लिए इंटरकॉम के माध्यम से कॉल किया।
ये भी पढें..
पुलिस का बयान
इस मामले में पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

