Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को पंचायत के दौरान दो परिवारों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना उस समय हुई जब एक लड़की के ससुराल और मायके पक्ष के बीच पंचायत चल रही थी।
क्या है मामला?
मामले की शुरुआत 2021 में हुई जब पीड़िता की शादी हुई थी। ससुराल पक्ष पर आरोप है कि वे दहेज की लगातार मांग कर रहे हैं और पिछले तीन साल से लड़की को घर से बेघर कर रखा है। इस मामले में पंचायत का आयोजन कर दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश की जा रही थी।
हमले में घायल हुए कई लोग
पंचायत के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया, और लड़के पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में महिलाएं समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग सूरजपुर कोतवाली पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि लड़के पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोगों ने मारपीट की।
ये भी पढें..
पुलिस कार्रवाई
सूरजपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर दहेज उत्पीड़न की गंभीर समस्या को उजागर करती है। पीड़िता और उसका परिवार न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

