Noida: नोएडा के सेक्टर-37 के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 59 वर्षीय मोहम्मद इंशुल, जो मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले के निवासी थे और बरौला गांव में अपने परिवार के साथ रहते थे, अपने ई-रिक्शा से सेक्टर-37 से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
घटना स्थल पर ही तोड़ा दम
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-39 पुलिस ने घायल अवस्था में मोहम्मद इंशुल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे में ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
परिवार में पसरा मातम
इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। मोहम्मद इंशुल की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।
ये भी पढें..
Noida: नोएडा में मैन पावर सप्लाई कंपनी पर 29 लाख रुपये का बकाया भुगतान न करने का आरोप
पुलिस ने शुरू की जांच
थाना सेक्टर-39 के अधिकारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

