Noida: दिवाली से पहले गौतमबुद्ध नगर पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर 7 चौकी इंचार्ज और 105 सिपाहियों का तबादला किया गया है। यह बदलाव त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया गया है।
इन चौकी इंचार्ज का हुआ तबादला
थाना सेक्टर-39 के सब-इंस्पेक्टर रंजीत सिंह को चौकी प्रभारी सदरपुर बनाया गया है। महिला सब-इंस्पेक्टर शिल्पा चिकारा, जो फिल्म सिटी चौकी में तैनात थीं, अब चौकी प्रभारी के रूप में विशटाउन थाना सेक्टर-126 भेजी गई हैं। इसके अतिरिक्त, सब-इंस्पेक्टर राहुल यादव को थाना सेक्टर-39 से चौकी प्रभारी हरिदर्शन सेक्टर-24 के पद पर नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़ें..
नए पदों पर नियुक्त हुए अन्य अधिकारी
उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार सब-इंस्पेक्टर नीरज अहलावत को सेक्टर-24 से चौकी प्रभारी फिल्म सिटी बनाया गया है। वहीं, सब-इंस्पेक्टर संजीव कुमार को थाना सेक्टर-39 से सेक्टर-58 थाना भेजा गया है। आलोक कुमार, जो विशटाउन सेक्टर-126 के चौकी प्रभारी थे, अब थाना सेक्टर-126 में तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही, सब-इंस्पेक्टर अभय प्रताप सिंह को चौकी प्रभारी हरिदर्शन सेक्टर-24 से थाना सेक्टर-24 में नियुक्त किया गया है।

