Ghaziabad News: गाजियाबाद जिले की विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) आज गाजियाबाद आ रहे हैं। वे सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक घंटाघर रामलीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।
15 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
इस दौरे के दौरान सीएम 757 करोड़ रुपये की 111 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही जॉब फेयर में 110 निजी कंपनियों के जरिए 15 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार देने की तैयारी की गई है। 6 हजार से ज्यादा पात्र छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन बांटे जाएंगे।
ये रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान:
मेट्रो स्टेशन शहीद स्थल नया बस अड्डा और चौधरी मोड़ के बीच सभी ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के चलने पर रोक रहेगी।
मेट्रो स्टेशन शहीद स्थल नया बस अड्डा से विजयनगर या लाल कुआं की ओर जाने वाले वाहनों को हापुड़ तिराहा, पुराना बस अड्डा और अंबेडकर रोड से चौधरी मोड़ होते हुए भेजा जाएगा।
जीटी रोड पर व्यावसायिक वाहनों और बसों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। सीमापुरी से लाल कुआं होते हुए बुलंदशहर जाने वाले वाहन मोहन नगर से लिंक रोड का इस्तेमाल कर यूपी गेट, एनएच-9 और डीएमई होते हुए जाएंगे।
विजयनगर और लाल कुआं से हापुड़ तिराहा की ओर जाने वाले सभी वाहनों को चौधरी मोड़, पुराना बस अड्डा और अंबेडकर रोड से हापुड़ तिराहा होते हुए भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें: Ghaziabad News: गाजियाबाद पर सौगातों की बरसात करेंगे सीएम, उपचुनाव को लेकर बड़ी तैयारी
स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण के लाभार्थी और जनसभा में शामिल होने वाले लोग अपने वाहन चौधरी मोड़ के पास पार्क कर पैदल ही आगे बढ़ेंगे।
जॉब और लोन मेले में शामिल होने वाले लोग भी इसी रूट से जाएंगे। वे जानकी और हनुमान द्वार से रामलीला मैदान में प्रवेश करेंगे, क्योंकि जवाहर द्वार बंद रहेगा।

