Noida News: नोएडा से पैसों की लूट की झूठी साजिश का एक मामला सामने आया हैं। जिसमे एक बिल्डर के कर्मचारी ने लाखों रुपए की चोरी करने के इरादे से लूट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कर्मचारी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके पास से 17 लाख रुपए बरामद किए हैं।
सेक्टर 18 में स्थित था कार्यालय
अतुल अग्रवाल ने थाना सेक्टर 126 में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका कार्यालय सेक्टर 18 में स्थित है। पुलिस उपयुक्त जोन प्रथम रामबदन सिंह के अनुसार अग्रवाल प्रकाश डेवलपर्स नामक बिल्डर कंपनी के मालिक हैं। अग्रवाल ने बताया कि उनके कर्मचारी रोहित भाटी, जो दादरी का निवासी है, 17 लाख रुपए लेकर कंपनी के काम से बाहर जा रहा था। उसने झूठी सूचना दी कि बदमाशों ने उसे हथियार दिखा कर हाजीपुर अंडरपास के पास लूट लिया।
यह भी पढ़े….Noida News: फ्लैट में खाना देने आया डिलीवरी बॉय, जूते चोरी कर हुआ फरार
17 लाख रुपए बरामद
पुलिस ने रोहित और राहुल को गिरफ्तार कर उनके पास से कथित रूप से लूटे गए 17 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच की और पाया कि रोहित का बयान झूठा था। सख्ती से पूछताछ पर रोहित ने स्वीकार किया कि उसने अपने मालिक का पैसा चुराने के लिए लूट की झूठी कहानी बनाई थी। इस योजना में उसका भाई राहुल भी शामिल था।

