Weather Update: बुधवार से 16 अगस्त तक नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि 14 अगस्त से नोएडा और दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश होने की संभावना है। 14 अगस्त की सुबह से मौसम खराब होने की संभावना है, बादल छाने से भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने 14 से 16 अगस्त तक नोएडा और दिल्ली में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
21% पूर्वानुमान गलत
मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों तक गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई शहरों में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इस संबंध में येलो अलर्ट इसलिए जारी किया गया है क्योंकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदे, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में एक मौसम प्रणाली सक्रिय है। मौसम वैज्ञानिकों ने पाया है कि जुलाई में 21% पूर्वानुमान गलत थे।
सटीक पूर्वानुमान जारी करना एक बड़ी चुनौती
मौसम वैज्ञानिकों ने पाया है कि पिछले पांच सालों में आईएमडी के पूर्वानुमानों की सटीकता में कमी आई है। वे इसका कारण जलवायु परिवर्तन को मानते हैं। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि वैश्विक तापमान में वृद्धि के कारण मौसम के पैटर्न में बदलाव आ रहा है, जिससे सटीक पूर्वानुमान जारी करना एक बड़ी चुनौती बन गया है।
यह भी पढ़ें: Noida News : सोने चांदी के साथ -साथ बकरे चुरा रहे चोर, लाखों की चोरी हुई बकरियां तलाश रही नोएडा पुलिस
नोएडा-दिल्ली-एनसीआर में जमकर हो रही बारिश
मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि इस बार नोएडा-दिल्ली-एनसीआर क्षेत्रों में मानसून का बोलबाला रहा है, जिससे इस साल अपेक्षाकृत अच्छी बारिश हुई है। आंकड़ों पर गौर करें तो दिल्ली में आमतौर पर जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर के महीनों में कुल 640.3 मिमी बारिश होती है। हालांकि अभी अगस्त का एक बड़ा हिस्सा बाकी है, लेकिन जून से अब तक कुल 645.4 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। जुलाई में बारिश सामान्य से 3% कम रही, लेकिन अगस्त में अब तक अच्छी बारिश हुई है।

