Indo-Pak Border: भारतीय सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने गुरुवार (8 अगस्त) को भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ने की बात की। उन्होंने कहा कि पीर पंजाल क्षेत्र में अचानक से गतिरोध बढ़ गया है, जिसे लेकर सुरक्षा बलों ने चिंता जताई है। जनरल चौहान ने बांग्लादेश में हो रही हिंसा को इस स्थिति के लिए एक प्रमुख कारण बताया है।
दिल्ली में आयोजित ‘मिलिट्री एम्यूनिशन’ कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए जनरल चौहान ने कहा, “भारत के पास सुरक्षा चुनौतियों का अपना हिस्सा है। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के जरिए छेड़े गए प्रॉक्सी वॉर से हम निपट रहे है, और अब पीर पंजाल रेंज में अचानक से तनाव बढ़ गया है।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत-चीन सीमा पर लंबे समय से चल रहा विवाद अब भी हल नहीं हुआ है।
जनरल चौहान ने बांग्लादेश में हो रही हिंसा का भी जिक्र किया, जिसमें शेख हसीना के इस्तीफे और भारत में शरण लेने का मामला शामिल है। उन्होंने कहा, “हम इस वक्त दो प्रमुख चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हमारे पड़ोसी देशों में अस्थिरता भी हमारे लिए चिंता का कारण है। भारत जैसे बड़े देश को विदेशी आयात पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, खासकर जब वैश्विक सुरक्षा और सरकारें अस्थिर स्थिति का सामना कर रही हैं।”
ये भी पढ़ें..
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में हालिया बढ़ोतरी और बांग्लादेश की राजनीतिक उथल-पुथल के बीच जनरल चौहान का यह बयान आया है। जुलाई के महीने में आतंकवादी हमलों में काफी वृद्धि देखी गई, जिसमें कई भारतीय जवान शहीद हुए। इस समय बांग्लादेश की स्थिति भी अस्थिर है, जहां सेना ने सरकार की कमान संभाल रखी है और शेख हसीना ने भारत में शरण ले रखी है।

