Noida: इंस्पेक्टर शैली राणा और उनके प्रेमी पवन चौधरी के बीच सरकारी आवास में चल रहे प्रेम-प्रसंग ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। शैली राणा के इंस्टाग्राम पर फिल्मी गानों पर बनाई गई रील्स भी तेजी से वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर शैली राणा पहले नोएडा के महिला थाने की प्रभारी रह चुकी हैं।
नोएडा में पनपा था प्रेम संबंध
नोएडा में तैनाती के दौरान इंस्पेक्टर शैली राणा और विजिलेंस इंस्पेक्टर पवन कुमार के बीच नाजायज संबंध बने थे। कुछ समय बाद शैली राणा का तबादला आगरा जिले में कर दिया गया, जबकि पवन कुमार का मुजफ्फरनगर ट्रांसफर हो गया। आगरा में अधिकारियों ने शैली राणा पर भरोसा जताते हुए उन्हें रकाबगंज थाने का ार्ज सौंपा। बताया जा रहा है कि शैली राणा इससे पहले भी कई बार अपने सरकारी आवास पर पवन कुमार से मुलाकात कर चुकी थीं।
थाने में कांस्टेबल से हुआ विवाद
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को इंस्पेक्टर शैली राणा का रकाबगंज थाने में तैनात एक कांस्टेबल से विवाद हो गया, जो मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद शैली राणा ने कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट दी। कांस्टेबल ने भी शैली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अफसरों ने किसी को थाने से नहीं हटाया। यह मामला बदले की भावना से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें..
कांस्टेबल ने किया पर्दाफाश
गुस्से में कांस्टेबल ने शैली राणा की कमजोरियां उजागर कर दीं। उसे शैली के अवैध संबंधों का पता चला और उसने पवन की पत्नी से संपर्क किया। पवन की पत्नी आगरा पहुंच गई और सरकारी आवास में अपने पति और उसकी प्रेमिका को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की पिटाई कर दी गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शनिवार को इंस्पेक्टर शैली राणा और पवन चौधरी आगरा के रकाबगंज थाने के सरकारी आवास में संबंध बना रहे थे। पवन की पत्नी को इसकी जानकारी मिल गई और वह 300 किलोमीटर दूर से आगरा पहुंच गई। वहां उसने अपने पति और उसकी प्रेमिका को रंगे हाथों पकड़कर उनकी पिटाई कर दी।

