गृह मंत्रालय ने सोमवार को दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से सिविल सेवा परीक्षा के तीन अभ्यर्थियों की मौत की जांच (Delhi Coaching Incident ) के लिए अतिरिक्त सचिव के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है। मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि समिति कारणों की जांच करेगी, जिम्मेदारी तय करेगी, सिफारिशें करेगी और नीतिगत बदलावों का सुझाव देगी।
30 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी समिति
Delhi Coaching Incident मामले की जांच के लिए आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव के अलावा, समिति में दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव (गृह), दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त और एक अग्नि सुरक्षा सलाहकार शामिल होंगे। गृह मंत्रालय के एक संयुक्त सचिव संयोजक के रूप में काम करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि समिति से 30 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने की उम्मीद है।
Delhi Coaching Incident : क्या है पुरा मामला
Delhi Coaching Incident की घटना शनिवार रात मध्य दिल्ली के पुराने राजेंद्र नगर इलाके में हुई, जिसमें बारिश के बाद कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया, जिससे सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की मौत हो गई। घटना के बाद संसद से लेकर पुराने राजेंद्र नगर की सड़कों तक पूरे शहर में व्यापक आक्रोश फैल गया। सोमवार को पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया और अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हो गया। दिल्ली पुलिस ने कोचिंग सेंटर के मालिक राव आईएएस स्टडी सर्किल को गिरफ्तार कर लिया है और गैर इरादतन हत्या और अन्य अपराधों के आरोप दर्ज किए हैं। यह घटना संसद तक भी पहुँच गई है, जहाँ सदस्यों ने भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए जवाबदेही की माँग की है।

