IND vs SL 3rd T20: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आज तीसरा और अंतिम मैच खेला जाएगा। पिछले दो मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। यही वजह है कि तीसरे और अंतिम टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक या दो नहीं बल्कि कुल चार बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सीरीज जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव तीसरे टी20 में बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकते हैं।
चार बदलाव संभव
श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव हो सकते हैं। पहला बदलाव संजू सैमसन को बाहर किया जा सकता है। दूसरे टी20 में शुभमन गिल की जगह संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। अब तीसरे टी20 में शुभमन गिल की वापसी हो सकती है। दूसरे टी20 में मौका मिलने पर संजू इसका फायदा नहीं उठा पाए और ‘गोल्डन डक’ पर आउट हो गए।
दूसरा बदलाव तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के रूप में हो सकता है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद तीसरे टी20 के लिए मोहम्मद सिराज की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं। सिराज पिछले दो मैचों में सिर्फ एक विकेट ले पाए हैं।
ऑलराउंडर डिपार्टमेंट में संभावित बदलाव
पहले दो टी20 में अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या बतौर ऑलराउंडर खेले थे। दोनों ऑलराउंडरों को तीसरे मैच में आराम दिया जा सकता है। हार्दिक पांड्या की जगह शिवम दुबे और अक्षर पटेल की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन :-
यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, खलील अहमद।

