नोएडा के सेक्टर 63 से पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 205 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है। ये लोग गांजा ओडिशा से दिल्ली ले जा रहे थे।
205 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद
दरअसल, स्थानीय खुफिया और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने एसडीएम कटक के अधिकार क्षेत्र में छिजारसी में एसजीकेएम कॉलेज के पास एक ट्रक से अवैध गांजा की खेप को पकड़ा। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कसम दीन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस ने ट्रक में छिपाकर रखा करीब 205 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया।
रास्ता भूलने के कारण पकड़ा गया तस्कर
जब्त गांजे की कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी हिरदेश कथूरिया ने बताया कि गांजा तस्कर कसम दीन से पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वह ओडिशा से इस ट्रक/कंटेनर में गांजा लेकर जा रहा था और रास्ते में पुलिस की जांच से बचते हुए दिल्ली के गाजीपुर की ओर जा रहा था।

