Rahul Gandhi: लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी भोले बाबा के नेतृत्व में आयोजित आध्यात्मिक समागम के दौरान हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने हाथरस जाएंगे। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए कहा, “हाथरस की घटना दुखद है। राहुल गांधी जल्द ही हाथरस जाएंगे और पीड़ित परिवारों से मिलेंगे।”
हाथरस में भोले बाबा के आध्यात्मिक समागम में मची भगदड़ में 123 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद भोले बाबा छिप गए हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश पुलिस ने भोले बाबा के सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें..
हाथरस, एटा, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, मथुरा, आगरा और मेरठ समेत एक दर्जन से अधिक जिलों में छापेमारी की गई है। अब तक पुलिस ने पूछताछ के लिए 30 से अधिक सहयोगियों को हिरासत में लिया है।

