Delhi-NCR Weather: सप्ताह की शुरुआत होते ही दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश हो रही है। शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद पूरा शहर जलमग्न हो गया। रुक-रुक कर बारिश जारी है। अब मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले दो दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं और आंधी चलने का अनुमान जताया है। आइए एक नजर डालते हैं दिल्ली-एनसीआर के पूरे मौसम के पूर्वानुमान पर।
दिल्ली-एनसीआर के इन इलाकों में भारी बारिश के आसार
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपडेट किया है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर और उसके आसपास बारिश जारी रहेगी। आज एनसीआर के इलाकों जैसे बल्लभगढ़, बावल और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी अच्छी खासी बारिश होगी।
88 साल का रिकॉर्ड टूटा
हाल ही में हुई भारी बारिश ने 88 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार सुबह तक 228 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो पिछले 88 सालों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 1936 में एक दिन में 235.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बावजूद मौसम साफ होने के कोई संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
उत्तर भारत के कई हिस्सों में होगी भारी बारिश
रविवार को मौसम विभाग ने सोशल मीडिया पर अपडेट किया कि अगले दो दिनों में दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होगी। इस दौरान राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश होने का अनुमान है। तेज हवाओं के साथ आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है। विभाग ने इस दौरान दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

