Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र की दसवीं की छात्रा जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की गाड़ी के आगे बैठ गई। छात्रा आईआईटी जेईई प्रतियोगिता की तैयारी के लिए कोचिंग की बेहतर व्यवस्था की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही थी। उसने जिलाधिकारी की गाड़ी को तब तक आगे नहीं बढ़ने दिया, जब तक जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह ने उसे जानकारी नहीं दी।
क्या है पूरा मामला ?
छात्रा आईआईटी जेईई प्रतियोगिता की तैयारी के लिए बेहतर कोचिंग व्यवस्था चाहती थी। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आईआईटी या जेईई जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से पहले छात्रा को पहले 10वीं और 11वीं कक्षा पास करनी होगी। 12वीं कक्षा पास करने के बाद ही वह इन परीक्षाओं में भाग ले सकती है।
छात्रा को नहीं थी पूरी जानकारी
छात्रा को इस प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं थी। इसी वजह से वह जिलाधिकारी के कार्यालय के बाहर उनकी गाड़ी के आगे बैठ गई। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

