इंटरनेट और तकनीक के इस दौर में जब लोगों के लिए हर चीज आसान हो गई है यह अपराध का एक बड़ा माध्यम बन गया हैं। खबर यूपी से है जहां प्रदेश पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है। प्रदेश की फर्रुखाबाद पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले नाइजीरिया के साइबर ठग को गिरफ्तार किया।
खातों से 3 लाख 19 हजार रुपए ट्रांफर
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली फर्रुखाबाद के लोहाई रोड की रहने वाली डॉक्टर शिवानी शुक्ला ने फेसबुक पर लन्दन के डॉक्टर डॉ एलेक्स जे बिल का मोबाइल नंबर और विज्ञापन देखा। जिसके बाद डॉक्टर शिवानी शुक्ला ने बेटे अर्नव की आँखों की दवा मंगाने के लिए बात की। बात पकी होते है डॉक्टर शिवानी ने दवा मंगाने के लिए अपने अलग अलग खातों से 3 लाख 19 हजार रुपए ट्रांफर डॉक्टर एलेक्स जे बिल के खाते में कर दिए। लेकिन यह दवा नहीं आई। दवा न आने पर डॉक्टर शिवानी के पति डॉक्टर अमित शुक्ला ने साइबर क्राइम थाने में साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया
पुलिस कर रही जाँच पड़ताल
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि साइबर सेल के सीओ जय सिंह परिहार के नेतृत्व में विवेचना चल रही थी फेस बुक पर दिए गए मोबाइल की लोकेशन को ट्रेश कर पुलिस मोबाइल की लोकेशन पर दिल्ली पहुची। जिसके बाद पुलिस ने चन्दन वीर बाजार रोड थाना निहाल दिल्ली से ओलाटोय ओलाडेटे निवासी नाइजीरिया को गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक ने बताया आरोपी को न्यायालय में पेश किया जारहा है उसके गैंग में कौन कौन सदस्य हैं पुलिस कर रही जाँच पड़ताल कि जा रही हैं।

