Greater Noida में दादरी पुलिस ने दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 130 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 22 लाख रुपये है। ये लोग आंध्र प्रदेश से गांजा लाकर चोरी-छिपे कार में भरकर बेचते थे।
दादरी पुलिस को मिली सफलता
नियमित जांच के दौरान Greater Noida के दादरी पुलिस ने एक वाहन को रोका और पाया कि कार में सवार लोगों ने गांजा छिपा रखा था। दोनो तस्कर दीपक और अजय को दादरी थाने के घोड़ी बछेड़ा गोलचक्कर इलाके से गिरफ्तार किया गया। तस्करी में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली गई है।
ऊंचे दामों पर बेचकर बड़ा मुनाफा कमाते थे तस्कर
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अशोक कुमार के अनुसार पकड़े गए संदिग्ध आंध्र प्रदेश से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर ग्रामीण इलाकों से दिल्ली लाते थे। फिर ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। दोनों आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं। उन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उनके आपराधिक इतिहास के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।