Noida: नोएडा के सेक्टर 68 में गढ़ी चौखंडी गांव स्थित मंदिर परिसर में समाधि बनाने को लेकर रविवार सुबह विवाद हो गया। दलित और यादव समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। मौके पर पहुंची फेज 3 पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और बातचीत शुरू की। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया जा रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें: बताया जा रहा है कि गढ़ी चौखंडी गांव के मंदिर में दलित समुदाय का एक व्यक्ति पुजारी के तौर पर काम करता था।
हाल ही में उसकी मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार करने के बाद दलित समुदाय के लोग गांव लौट आए। वे मंदिर परिसर में ही उसकी समाधि बनाना चाहते थे। इसी बात को लेकर रविवार को यादव बहुल गढ़ी चौखंडी गांव में विवाद हो गया। दलित और यादव समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। सूचना मिलने पर फेज 3 थाने से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को शांत कराया।
ये भी पढ़ें..
इस मामले में पुलिस ने बताया कि गढ़ी चौखंडी गांव में समाधि स्थल बनाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

