राजधानी Delhi के कश्मीरी गेट मेट्रो पुलिस स्टेशन में बीती रात आग लग गई, जिससे स्टेशन पूरी तरह से जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना दिल्ली अग्निशमन विभाग को रात करीब 12:45 बजे दी गई।
कश्मीरी गेट मेट्रो पुलिस स्टेशन में लगी आग
आग पर काबू पाने के लिए 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। आग ने तेजी से पुलिस स्टेशन को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें रिकॉर्ड रूम से लेकर अलमारी, बैरक और फाइलें सब कुछ जलकर खाक हो गया। कश्मीरी गेट मेट्रो पुलिस स्टेशन में मेट्रो के डिप्टी कमिश्नर का कार्यालय भी है।
घटना में कोई हताहत नहीं
पुलिस के अनुसार, किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, आग के कारण स्टेशन में रखे कई दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सामान पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। पुलसी ने बताया की नष्ट हुए कागजताओ में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।
ये भी पढ़ें ; प्रदेश के 13 सीटों पर मतदान जारी, लोकसभा चुनाव के अंतिम रण 144 प्रत्याशी मैदान में
घटना के वजहकी तलाश में Delhi पुलिस
कश्मीरी गेट मेट्रो पुलिस स्टेशन में बीती रात लगी आग को लेकर Delhi पुलिस ने बताया कि आग लगने का कारण अभी अज्ञात है तथा इसका पता गहन जांच के बाद लगाया जाएगा।

