UP News: हापुड़ में देहात क्षेत्र के अशोक नगर मोहल्ले में 23 मई 2024 को एक शादी हुई थी। शादी समारोह के दौरान वरमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को किस कर लिया, जिस पर काफी बवाल हुआ। वर-वधू पक्ष के परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें लाठी-डंडे चले। कई लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दुल्हन के परिवार वाले दूल्हे और उसके साथियों को थाने ले गए। अब घटना के सात दिन बाद चौंकाने वाला मोड़ आया है: दुल्हन उसी दूल्हे के साथ भाग गई है, जिसे उसने पहले पीटा था।
क्या हुआ था शादी की उस रात?
हापुड़ के अशोक नगर निवासी दीपांशु की शादी शिव नगर निवासी एक लड़की से तय हुई थी। 23 मई को दूल्हे की बारात धूमधाम से दुल्हन के घर पहुंची। स्टेज पर वरमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन के माथे पर किस कर लिया, जिस पर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
झगड़े के बाद बारात लौट गई
इस दौरान मारपीट हुई, लाठी-डंडे चले, जिससे दुल्हन पक्ष के छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और बारात वापस लौट गई।
ये भी पढ़ें..
भगवान शिव को हमारे संरक्षण की आवश्यकता नहीं है : मंदिर विध्वंस पर Delhi High Court
दुल्हन ने खुद ही भागकर कर ली शादी
घटना से आहत दुल्हन घर से भागकर दूल्हे के घर चली गई। दोनों के घर एक किलोमीटर की दूरी पर हैं। दूल्हा-दुल्हन बचपन के दोस्त हैं और साथ में स्कूल जाते थे। अब दोनों ने शादी कर ली है। यह घटना पूरे हापुड़ में चर्चा का विषय बनी हुई है।

