Noida: नोएडा में गर्मी के कारण आग लगने की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। ताजा घटना शुक्रवार सुबह की है, जहां एक दुकान के बाहर रखे सामान में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है और इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
कैसे हुई घटना
पुलिस ने बताया कि सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आम्रपाली जोडिएक सोसायटी के बाजार में शुक्रवार सुबह आग लग गई। पुलिस ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण सेक्टर-119 के निचले बेसमेंट में स्थित किराना स्टोर के बाहर रखे सामान में आग लग गई। आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया, लेकिन फायर ब्रिगेड और स्थानीय निवासियों ने आग पर काबू पा लिया।
ये भी पढ़ें..
भगवान शिव को हमारे संरक्षण की आवश्यकता नहीं है : मंदिर विध्वंस पर Delhi High Court
सभी सुरक्षित हैं, पुलिस की अपील
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर लोगों में दहशत थी, लेकिन अब स्थिति सामान्य है। दुकान के अंदर रखा सामान सुरक्षित है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, क्योंकि गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं।

