Noida: नोएडा के सेक्टर 113 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि शव पर गंभीर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
जानकारी के मुताबिक गोविंद कुमार दिल्ली के उत्तम नगर से सामान लाकर सफराबाद गांव में सप्लाई करता था। 28 मई को पुलिस को जिला अस्पताल से सूचना मिली कि सुशील कुमार ने अपने पिता गोविंद को गंभीर हालत में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर जांच की तो शव पर गंभीर चोट के निशान मिले। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढ़ें..
पुलिस का बयान
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर हत्या की बात सामने आती है तो उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

