दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए 7 सीटों पर 25 मई यानि कल मतदान होना हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली हैं। इसके साथ साथ मतदान दिन राजधानी Delhi में शासन प्रशासन को चुस्त करने के लिए निर्देश जारी किए किए गए हैं। जिसके अनुसार राजधानी में चुनाव के दिन बाजार बंद रहेंगे और मेट्रो के समय में भी बदलाव किया गया है।
Delhi बॉर्डर के 100 मीटर की दूरी तक सभी शराब दुकान बंद
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कल दिल्ली के सभी बाजार बंद रहेंगे और राजधानी में औद्योगिक क्षेत्रों में भी छुट्टी रहेगी। इसके साथ राजधानी और इससे सटे बॉर्डर के 100 मीटर की दूरी तक सभी शराब की दुकान बंद रहेगी। चुनाव के मद्देनजर राजधानी में बड़े वाहनों के प्रवेश पर एक दिन पहले यानि 24 मई से ही सख्ती है।
Delhi मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव
मतदान को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (DMRC) ने ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया है। DMRC द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार राजधानी में 25 मई को सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सुबह 04:00 बजे से शुरू हो जाएगी। इस दौरान सुबह 6 बजे तक हर लाइन पर 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। जबकि सुबह 6:00 बजे के बाद पूरे दिन सामान्य सेवाएं जारी रहेगी।
7 सीटों पर मतदान
ज्ञात हो की लोकसभा चुनाव के 6 ठे चरण में राजधानी Delhi में चुनाव होने है। राजधानी में लोकसभा की कुल 7 सीटें हैं। ये सीटें नई दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, चांदनी चौक लोकसभा सीटें शामिल हैं।

