Noida: नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. नोएडा अथॉरिटी ने एक जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है. बताया गया है कि जूनियर इंजीनियर एक विशेष स्थान पर अवैध अतिक्रमण को बढ़ावा देने में शामिल था। उनकी संदिग्ध भूमिका के चलते यह कार्रवाई की गई।
कैसे हुआ खुलासा
नोएडा अथॉरिटी से मिली जानकारी के मुताबिक हाजीपुर और भंगेल बेगमपुर के पास अवैध निर्माण हो रहा था. जांच में पता चला कि इसमें प्राधिकरण में तैनात जूनियर इंजीनियर बद्री शामिल है। मामला तब सामने आया जब नोएडा प्राधिकरण की एक टीम साइट पर पहुंची और जूनियर इंजीनियर बद्री को वहां मौजूद पाया। इसके बाद नोएडा प्राधिकरण की टीम ने बद्री की एक तस्वीर खींची और वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
ये भी पढ़ें..
Delhi Heatwave : आज राजधानी में आज ऑरेंज अलर्ट पर मौसम, मतदान के दिन भी प्रचंड गर्मी का अनुमान
क्या और लोगों पर कार्रवाई होगी?
जांच में पता चला कि बद्री वैसे तो सेक्टर-2 का जूनियर इंजीनियर है, लेकिन वह सेक्टर-8 स्थित अवैध बिल्डिंग में बैठा पाया गया था। जब तहसीलदार से पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। बताया जा रहा है कि इस मामले में कई कर्मचारी और अधिकारी शामिल हैं और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

