Noida: नोएडा से एक बड़ी घटना सामने आई है. सेक्टर-135 थाना क्षेत्र में छपरौला के पास कुछ कार सवारों और छात्रों के बीच विवाद हो गया। इस टकराव के दौरान कार सवार लोगों ने छात्रों पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी. एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. खबर मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर मौजूद अन्य छात्रों का दावा है कि कार सवार लोगों ने उनके दोस्त की हत्या कर दी. मृतक छात्र के साथी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि यह हत्या है।
घटना के बाद छात्रों का आक्रोश
घटना के बाद करीब 50 से 60 छात्र जुट गये और दोषियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. एक वीडियो सामने आया है जिसमें छात्र गुस्से में “नहीं चलेगी, गुंडागर्दी नहीं चलेगी” जैसे नारे लगा रहे हैं। इस बीच, परिवार के लोग शव के साथ सड़क पर बैठे हैं और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें..
घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी
डीसीपी नोएडा ने बताया कि वाहन चालक को वाहन समेत हिरासत में ले लिया गया है। एडिशनल डीसीपी, एसीपी-3 और एक्सप्रेसवे थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं और आगे की जरूरी कार्रवाई की जा रही है.

