नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के Ghaziabad के शालीमार थाना क्षेत्र से रिश्ते को शर्मशार करने वाली खबर सामने आई हैं। जहां एक व्यक्ति ने अपने भाई के मौत के बाद अपनी भतीजी का पालन पोषण करने का जिम्मा उठाया और जब वो बड़ी हुई तो उसे अपने हवस का शिकार बना लिया।
Ghaziabad के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र का मामला
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को स्कूल मे लड़की की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद इलाज के दौरान इस बात का खुलासा हुआ की वो चार महीनें की गर्भवती होने की जानकारी मिली। मामले को लेकर ताई ने पुलिस को बताया कि लड़की के साथ ताऊ दिसंबर 2023 से गलत काम कर रहे थे और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रखा था। ताई ने बताया कि उसे गर्भवती होने की बात नहीं पता थी।
14 साल की होने पर बनाया हवस का शिकार
घटना को लेकर लड़की की ताई ने अपने पति के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाना में उसकी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद Ghaziabad के शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार घटना शालीमार थाना क्षेत्र की हैं जहां पीड़िता अपने चाचा के साथ रहती हैं। माता पिता के मौत के बाद लड़की के चाचा ने उसे गोद ले लिया। अब 14 साल की है और 8 वीं कक्षा में पढ़ती है।

