नई दिल्ली । पिछले दो महीने पहले Noida कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र अंतर्गत पुलिस कस्टडी में हार्ट अटैक से मौत के एक आरोपी की मौत के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ हैं। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसकी मौत की वजह पुलिस द्वारा की गई पिटाई है। परिजनों के आरोप के बाद अब इस मामले में जिला मजिस्ट्रियल जांच की जाएगी। डीएम मनीष वर्मा ने हिरासत में हुई मौत के मामले की जांच उप जिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा को सौंपी है।
ये है पूरा मामला
Noida पुलिस की कस्टडी में मृत व्यक्ति नोएडा सेक्टर-44 स्थित छलैरा गांव में तनवीर रहता था। तनवीर मूलरूप से बिहार के अररिया का रहने वाला था। नोएडा पुलिस ने19 मार्च को तनवीर को नशे की हालत में अवैध शराब के 39 पव्वे के साथ शराब तस्करी मामले में सेक्टर 44 से ही गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर उसे हवालात में डाल दिया था। हवालात में देर रात उसकी तबियत बिगड़ गई। खराब हालत के कारण तनवीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन बिगड़ते हालत को देखते हुए तनवीर को दिल्ली रैफर किया गया जहां तनवीर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मौत को हार्ट अटैक से मौत बताया।
पीड़ित पक्ष का Noida पुलिस पर हत्या का आरोप
मामले में तनवीर के परिजनों ने Noida पुलिस पर आरोप लगाया कि तनवीर शराब तस्करी में शामिल नहीं था। परिजनों का कहना है कि तनवीर 19 मार्च की रात अपने घर के बाहर घूम रहा था और बिना कारण ही उसे गिरफ्तार कर लिया। जहां पुलिस के हिरासत में पिटाई से उसे अंदरूनी चोटें आईं जिससे उसकी मौत हो गई।

