Loksabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के प्रथम चरण में आठ सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान को अभी कुछ घंटे नहीं बीते की ईवीएम खराब होने शिकायतें शुरू हो गयी है। बता दें कि रामपुर जनपद से खबर आ रही है कि EVM ख़राब होने के कारण आधे घंटे तक मतदान प्रभावित रहा।
उत्तर प्रदेश की सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (अ0जा0), मुरादाबाद, रामपुर तथा पीलीभीत लोकसभा सीटों पर प्रथम चरण का मतदान जारी है। मतदान बूथों पर मतदाता सुबह से ही लाइन में लगे हुए हैं। ऐसे में कई बूथों पर EVM के गड़बड़ होने के मामले भी सामने आ रहे हैं।
EVM में गड़बड़ी होने के कारण मतदान में देरी
जनपद मुरादाबाद में बूथ संख्या 166 पर ईवीएम (EVM) मशीन में खराबी के कारण समय से मतदान शुरू नहीं हो सका। पीठासीन अधिकारी की सूचना पर माइक्रो ऑब्जर्वर भानु प्रताप सिंह ने दूसरी ईवीएम की व्यवस्था कराई। मॉकपोल की कार्रवाई पूरी होने के बाद संबंधित बूथ पर कुछ ही देर में मतदान शुरू हो सका।
इसी तरह रामपुर जिले के झंडा मोहल्ले में हामिद इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 86 पर मतदान शुरू नहीं हुआ। देरी के कारण करीब आधे घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। झंडा मोहल्ले में हामिद इंटर कॉलेज में व्यवधान के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुंचे।
सहारनपुर जिले के कैराना क्षेत्र में बूथ संख्या 227 पर ईवीएम खराब होने की शिकायत मिली थी. -पीलीभीत के बीसलपुर में परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब होने से एक घंटे तक मतदान बाधित रहा।

