Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो गया है। आज देश भर के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। वहीं अगर हम उत्तर प्रदेश की बात करें तो पहले चरण के दौरान यहां 8 सीटों पर वोटिंग हो रही है। आज आठ सीटों पर खड़े 80 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. बता दें कि यूपी में पहले चरण के दौरान 1.44 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग ने 14,845 में से 3,571 मतदान केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा है। आपात स्थिति के लिए हेलीकॉप्टर और एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। बता दें कि सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी. शाम 6 बजे तक लाइन में लगे सभी मतदाताओं को वोट डालने की अनुमति दी जाएगी।
आइए जानते है यूपी की जिन 8 सीटों पर मतदान हो रहा है उन सभी सीटों से कौन-किस पार्टी से ताल ठोक रहा है…
सहारनपुर
सहारनपुर से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 18,55,310 है, जिसमें पुरुष 9,80,096, महिला 8,75,131 तथा थर्ड जेन्डर 83 हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में 1926 मतदेय स्थल हैं।
कैराना
कैराना से 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हैं। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 17,22,432 है। इस निर्वाचन क्षेत्र में 1750 मतदेय स्थल हैं।
मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर से 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हैं। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 18,17,472 है, जिसमें पुरुष 9,68,869, महिला 8,48,460 तथा थर्ड जेन्डर 143 हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में 1698 मतदेय स्थल हैं। यह सीट हॉट यूपी की हॉट सीट माना जा रहा है.
बिजनौर
बिजनौर से 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 17,38,307 है, जिसमें पुरुष 9,23,530, महिला 8,14,693 तथा थर्ड जेन्डर 84 हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में 1837 मतदेय स्थल हैं।
नगीना
नगीना (अ0जा0) से छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 16,44,909 है, जिसमें पुरुष 8,72,364, महिला 7,72,485 तथा थर्ड जेन्डर 60 हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में 1788 मतदेय स्थल हैं। यह सीट भी काफी हॉट मानी जा रही है.
मुरादाबाद
मुरादाबाद से 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 20,59,578 है, जिसमें पुरुष 10,93,392, महिला 9,66,103 तथा थर्ड जेन्डर 83 हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में 2133 मतदेय स्थल हैं।
रामपुर
रामपुर से छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 17,31,836 है, जिसमें पुरुष 9,15,998, महिला 8,15,678 तथा थर्ड जेन्डर 160 हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में 1789 मतदेय स्थल हैं।
पीलीभीत
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 26-पीलीभीत से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 18,31,699 है, जिसमें पुरुष 9,78,577, महिला 8,53,082 तथा थर्ड जेन्डर 40 हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में 1924 मतदेय स्थल हैं।

