Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के BBA छात्र यश मित्तल की अभी 26 फरवरी की रात को हत्या कर दी गई अब यश की हत्या में चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं दोस्तों ने ही यश की हत्या कर दी और आरोपियों ने मृतक यश के पिता को मोबाइल पर संदेश भेजकर फिरौती की रकम मांगी थी।
मृतक यश के फूफा ने किए कई चौंकाने वाले खुलाासे
अब मृतक यश के फूफा अरविंद मित्तल ने चौंका देने वाला खुलासा किया है उनके मुताबिक आरोपियों ने यश को किडनैप करते ही फिरौती की मांग करने लगे थे और फिरौती की शुरूआत साढ़े 9 लाख रूपये से हुई थी इसके बाद हत्यारोपी छह करोड़ की फिरौती पर उतर आए और इसी बीच आरोपियों ने यश की हत्या कर दी।
यश के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है क्योंकि 26 फरवरी को यश घर पर बोलकर गया था कि वो फोन ठीक कराने के लिए जा रहा है और उसी रात से उससे संपर्क ना होने की वजह परिजन ये समझते रहे कि उसका मोबाइल खराब हो गया या चार्जिंग संबंधी कुछ दिक्कत आ गई होगी लेकिन उनका क्या ही पता था कि अब उनका बेटा कभी वापस लौटकर नहीं आएगा।
पुलिस अधिकारियों ने यश की हत्या को लेकर बताई ये वजह
हत्यारोपियों ने यश को उसके घर के नजदीक ही मारा था और वहीं शव को दबा दिया था और यश के परिवारजन अपने बेटे को ढूढंने के लिए अमरोहा और ग्रेटर नोएडा के चक्कर काटता रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्यारोपी यश के मौजूदा सहपाठी नहीं थे वो पहले यश के साथ के सहपाठी रहे हैं। पार्टी के लिए निकले थे लेकिन यश की एक आरोपी से कहासुनी हो गई और दो हत्यारोपियों ने यश का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

