UP Politics: समाजवादी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के एनडीए में जाने पर बड़ा बयान दिया है. सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि जयंत चौधरी के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी से नजदीकी से सपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा. रालोद का बेस वोट भाजपा को चला गया है।
एक निजी न्यूज़ चैनल से बात करते हुए राम गोपाल यादव ने मथुरा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास कोई एजेंडा नहीं है, वह सिर्फ धर्म के नाम पर नफरत फैला रही है. धार्मिक उन्माद की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, राज्य सरकार की ‘हर घर जल’ योजना पर ध्यान देने के बजाय इसमें ढिलाई बरत रही है. लोग परेशान हैं; हम उन्हें नल दे रहे हैं, सरकार ने कोई काम नहीं किया. लोग परेशान हैं.
भाजपा डूब रही
उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने को लेकर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि जब कोई व्यक्ति डूबने लगता है तो वह तिनके का सहारा लेने लगता है. भाजपा अब यही कर रही है; बीजेपी ख़त्म हो रही है. अब यह ऊंच के नाम पर सहारा लेने का काम कर रही है।
रामगोपाल यादव ने बीजेपी को यूपी में करारी शिकस्त देने कि बात करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी जल्द ही दूसरी और तीसरी लिस्ट लेकर आ रही है और उत्तर प्रदेश में मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी. पिछड़े दलित अल्पसंख्यक के फॉर्मूले का समर्थन करते हुए प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि देश की 80 फीसदी आबादी पर अत्याचार हुआ है और समाजवादी पार्टी सबके बीच पहुंच रही है और 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सबको साथ लेकर दिखाएगी. साथ मिलकर इस फॉर्मेट में बड़ी जीत हासिल करेगी.

