Ghaziabad News : आज (17 जनवरी) को मा. पार्षदो की शिकायत पर महापौर सुनीता दयाल ने गाँव बम्हेटा एवं महरौली में आदित्या वर्ल्ड सिटी एवं महागुन सोसाइटी द्वारा सीवर के पानी को खुले में नियमविरुद्ध छोड़ने की शिकायत पर निरीक्षण किया गया जिसमें मौके पर देखा गया कि आदित्या वर्ल्ड सिटी द्वारा खुले में सीवर का पानी नगर निगम के नाले में बिना अनुमति के डाला जा रहा है और बम्हेटा का पुराना रास्ता बिल्डर द्वारा बन्द कर दिया गया है जिसके कारण गाँव की सड़कों पर पानी भरा हुआ है एवं जल निकासी नहीं हो पा रही है।
गाँव बम्हेटा व महरौली के सीवर के पानी से रास्ते बंद, महापौर ने किया निरीक्षण
ऐसे ही गाँव महरौली में महागुन सोसाइटी द्वारा अपनी बाउंड्री के बाहर सीवर का पानी गाँव के आवागमन वाले रास्ते पर छोड़ दिया गया है जिससे रास्ते पर सीवर का पानी भरा हुआ है और तालाब जैसी स्थिति हो गयी है अब गाँव वासियों के आवागमन भी वह से बंद है। महापौर ने बताया कि नियमानुसार हाई राईज सोसाइटी को स्वयं ही सोसाइटी में एस टी पी लगाकर पानी को ट्रीट कर नाले में डालना होता है जो आदित्या वर्ल्ड सिटी एवं महागुन सोसाइटी द्वारा नही किया जा रहा है बल्कि बिना अनुमति के खुले में सीवर डाला गया है जिसके लिए बिल्डर्स पर निगम द्वारा कानूनी कठोर कार्यवाही की जाएगी और नियमानुसार पेनल्टी भी की जायगी जिसके जिम्मेदारी स्वम बिल्डर्स की होगी।
महापौर द्वारा वार्ड की जानता को आश्वासन दिया गया
साथ ही वार्ड 42 के पाषर्द को बताया कि 72 हज़ार लोग निवास करते है जिसमें महापौर से तालाब की सौन्दर्यकरण,गाँव मे स्कूल बनाने,शमशान घाट के जीणोद्धार, और गाँव के मुख्य मार्ग बबनाने की मांग की गई जिसमें महापौर द्वारा वार्ड की जानता को आश्वासन दिया कि धीरे धीरे करके गाँव के सभी संभाविक कार्य कराए जाएंगे और तालाबो के सफाई सौन्दर्यकरण के कार्य शुरू किए जाएंगे तो बम्हेटा के तालाब को भी उसी में ले लिए जाएंगे।

