Ayodhya Ram Mandir : 22 जनवरी 2024 को अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी तेज रफ्तार से चल रही हैं देश के अलग अलग क्षेत्रों से लोग रामलला के लिए कई उपहार भेज रहे हैं इस कड़ी में अब अयोध्या में श्रीराम की योद्धा वाली तस्वीर बनाई गई है और अचंभित करने वाली बात ये है कि श्रीराम की तस्वीर फूल या रंगोली कलर से नहीं 40 लाख दीयों से बनाई जा रही है। गुजरात से विशेष रथ से 500 किलो का विशाल सोने चांदी की परत और ढांचे में लोहे और तांबे की प्लेट का भी इस्तेमाल का नगाड़ा बुधवार को रामनगरी पहुंचा जिसे गुजरात के निर्माण डबगर समाज के लोगों ने तैयार किया।
रामलला को लगाया जाएगा 44 कुंतल लड्डू का भोग, विशिष्ट अतिथियों, राम भक्तों को दिया जाएगा ये प्रसाद
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन विशिष्ट अतिथियों, राम भक्तों के लिए प्रसाद भी तैयार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश और गुजरात से आए कुछ कारीगार देसी घी के लड्डू तैयार कर रहे है लड्डू तैयार करके टिफिन में पैक किए जा रहे हैं। इसके साथ साथ रामनवमी की चुनरी और कुछ पुस्तकें रहेंगी । 44 कुंतल लड्डू का भोग रामलला को चांदी की थाली में रखकर लगेगा दरअसल देवरहा बाबा की प्रेरणा थी कि 1हजार 111 मन लड्डू का भोग लगाना है और देवरहा बाबा की तरफ से ट्रस्ट को हजारों कुंतल लड्डू दिया गया था 44 कुंतल लड्डू तैयार करने के लिए कुल 40 कारीगर लगे हुए हैं, इस लड्डू की खासियत यह है कि इसमें पानी के एक बूंद का भी इस्तेमाल नहीं किया गया है शुद्ध देसी घी से लड्डू रामलला को भोग लगाने के लिए बनाए गए हैं।
ये भी पढ़ें : UP Ayodhya Ram Mandir : अगरबत्ती के बाद अब राम मंदिर रौशन होगा 1100 किलो दीपक से
बता दें कि देवरहा बाबा एक ऐसे साधु थे, जिन्होंने राम मंदिर बनने की पहले से ही भविष्यवाणी कर दी थी उन्होंने कहा था कि जहां पर भगवान राम का जन्म हुआ है, वहीं पर भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण कार्य होगा और 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अब साल 2024 में रामलला टेंट छोड़कर अपने घर में विराजमान होने वाले हैं 22 जनवरी को इसलिए देशभर में हर जगह इस समय राममय के भजनों, जयकारों से गूंज रहा है, लोगों में उमंग, उत्साह है।
कन्नौज के इत्र व्यापारी रामलला के लिए तैयार कर रहे खास गुलाब जल और इत्र
आप जानते होंगे कि उत्तर प्रदेश के कन्नौज का इत्र दुनियाभर में प्रसिद्ध है अब यहां के इत्र व्यापारियों ने रामलला के लिए खास इत्र तैयार किया है ठंड को देखते हुए कन्नौज इत्र व्यापारियों ने रामलला को ठंड से बचाने के लिए ‘अत्तर शमामा’ तैयार किया है इसके साथ साथ रामलाल को स्नान कराने के लिए खास गुलाब जल तैयार किया है और भगवान के चारों तरफ सुगंधित वातावरण बनाने के लिए अतर मिट्टी, अतर मोतिया, रूह गुलाब, चंदन के तेल और हिना का उपयोग किया जाएगा।

