Swachh Survekshan Award 2023 : स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 में मध्य प्रदेश का इंदौर सातंवी बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर बना, इंदौर के साथ साथ गुजरात के सूरत को भी स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार मिला ऐसा पहली बार हुआ जब एक साथ दो शहरों को स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार मिला है।
यूपी के 3 शहरों को भी स्वच्छता सर्वेक्षण क्षेत्रीय पुरस्कार दिया गया
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए यूपी के वाराणसी और प्रयागराज नगर निगम को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। देशभर के 13 शहरों में यूपी के 3 अन्य शहरों को भी स्वच्छता सर्वेक्षण क्षेत्रीय पुरस्कार दिया गया जिनमें नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, लखनऊ, कानपुर, झांसी, गोरखपुर शामिल है।
ये भी पढ़ें : UP Ayodhya Ram Mandir : अगरबत्ती के बाद अब राम मंदिर रौशन होगा 1100 किलो दीपक से
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में नोएडा को गारबेज फ्री सिटी में फाइव स्टार रैंकिंग सर्टिफिकेट मिला
यूपी में कचरा मुक्त शहरों की रैंकिंग में सुधार यूपी ने अपने सभी शहरों को ओडीएफ बनाने में सफलता हासिल की है। यूपी के दो शहरों को बेहतर प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज यूपी के नगर विकास मंत्री एके शर्मा को पुरस्कार दिया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में नोएडा 1 लाख से 10 लाख की कैटिगरी में देश में 2 रैंक प्रदेश में 1 रैंक, गरबेज फ्री सिटी में 5 स्टार रैंकिंग हासिल की और प्रदेश में एक बार फिर नोएडा ने फर्स्ट पोजिशन हासिल की है।

