प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या ( Ayodha) नगरी में 15,700 करोड़ की 46 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया इसके बाद जनसभा को संबोधित किया और कहा आज पूरी दुनिया उत्सुकता के साथ 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए उत्सुक है। 500 सालों के लंबे समय के बाद सनातनियों के लिए 22 जनवरी 2024 का दिन दिवाली की तरह होने वाला है।
प्रधानमंत्री ने संबोधन करते हुए कहा- रामलला को पक्का घर 22 जनवरी को जा रहा मिलने
पीएम ने कहा 30 दिसम्बर की ये तारीख बहुत ऐतिहासिक रही है। आज के दिन ही 1943 में नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने अंडमान में झंड़ा फहराकर भारत की आजादी का जयघोष किया था। पिछले 9 वर्षों में भारत विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। आज रामनगरी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर मुझे गर्व की अनुभूति हुई प्रधानमंत्री ने संबोधन में कहा कि एक समय में रामलला टेंट में विराजमन थे लेकिन आज उन्हें पक्का घर मिल गया है। पीएम ने कहा आज भारत अपने तीर्थों को भी संवार रहा है। डिजिटल टेक्नोलॉजी में भी भारत आज आगे है, वंदे भारत एक्सप्रेस के सात अब भारत को नई आधुनिक “अमृत भारत” ट्रेन मिल गई।
पीएम न देशवासियों से की अपील- 22 जनवरी को हिंदुस्तान में शाम जगमग होनी चाहिए
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आज मुझे अयोध्या नगरी में रेलवे स्टेशन का उद्घाटन और महार्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट का उद्घाटन का मौका मिला ये मेरे लिए बहुत बड़ी सौभाग्य की बात है महर्षि वाल्मीकि ने हमें रामायण के माध्यम से प्रभु श्रीराम के कृतित्व से परिचित करवाया। पीएम ने देशवासियों से अपील की कि वो 22 जनवरी को अपने अपने घरों पर दीपक जलाएं और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में दिवाली मनाएं क्योंकि 22 जनवरी को सभी का अयोध्या धाम आना मुश्किल होगा इक्ट्ठा इसलिए 22 जनवरी के बाद भगवान के दर्शन करने के लिए लोग आएं।
पीएम ने कहा कि अभी अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की क्षमता 10-15 हजार लोगों की सेवा करने की है। स्टेशन का पूरा विकास होने के बाद अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर हर रोज 60 हजार लोग आ-जा सकेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि आज मोदी की गारंटी पर पूरे देश को भरोसा है क्यूंकि मोदी जो कहता है उसको पूरा करने के लिए अपना पूरा जीवन समाप्त कर देता है. हमें अयोध्या को विश्व का सबसे साफ शहर बनाना है. 14 जनवरी को मकर संक्राति पर देश के सभी धार्मिक स्थलों की सफाई करें।
सीएम योगी ने कहा एक नए भारत की नई अयोध्या
पीएम के संबोधन से पहले सीएम योगी ने संबोधिन किया और कहा- “22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से प्रभु श्री राम अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। 500 सालों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। प्रभु के आगमन के पहले प्रधानमंत्री का संकल्प था कि अयोध्या को दुनिया की सुंदरतम नगरी के रूप में स्थापित करेंगे। आज जिस भव्यता के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत अयोध्या वासियों ने किया है, ये एक नए भारत की नई अयोध्या के दर्शन हम सभी को कराता है।”
22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में रामलला की दो मूर्तियों की होगी प्राण प्रतिष्ठा
बता दें 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में रामलला की (बाल्यावस्था में रूप) की दो मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी जिसमें से एक रामलला की मूर्ति गर्भ गृह में स्थापित होगी और दूसरी मूर्ति मंदिर परिसर में कहीं स्थापित की जाएगी।

