Weather Update : देश के उत्तरी राज्यों और दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 25 दिसबंर से तापमान में गिरावट हो रही है। रात के समय में ओस की वजह से सुबह कड़कड़ाती ठंड लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में ठंड और भी प्रकोप दिखाएगी, लोगों को धुंध से भी दो-चार दिन परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
मौसम विभाग का धुंध को लेकर अलर्ट जारी
घने कोहरे चलते विजिबिलिटी इतनी कम हो गई है कि वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। आईएमडी ने अगले दो दिनों तक धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वीकेंड पर भी लोगों को धुंध का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अगले दो दिनों तक कोल्ड डे अलर्ट जारी किया गया है।
दिन के समय में भी लोगों को ठंड से नहीं मिलेगी राहत
दिन के समय में भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है, बहुत ज्यादा लोगों को धूप नहीं मिलेगी। ठंड और धुंध उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा मुसीबत बन रही है जो रोज काम पर जाने वाले लोग हैं। ऊंचाई पर बादलों और धुंध की एक चादर सी बन गई है, जो सूर्य की रोशनी को रोक रही है। इसकी वजह से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
घने कोहरे के चलते फ्लाइट्स और ट्रेनें कई घंटे लेट लोगों को हो रही परेशानी
घने कोहरे की चादर से विजिबिलिटी कम होने के कारण कई जगह सड़क हादसे हो रहे हैं। कोहरे के कारण फ्लाइट्स और रेल सेवाएं बाधित हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-मध्य भारत में हल्की छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई है।

