Ghaziabad News : सोमवार को गाजियाबाद (Ghaziabad) के बदले हुए नाम को पोस्टर कई प्रमुख चौक चौराहों पर चस्पा किए गए। हिंदू रक्षा दल की महिला विंग ने शहर में जगह जगह बदले हुए नाम के पोस्टर लगा डाले। जिलाGhaziabad News : सोमवार को गाजियाबाद (Ghaziabad) के बदले हुए नाम को पोस्टर कई प्रमुख चौक चौराहों पर चस्पा किए गए। हिंदू रक्षा दल की महिला विंग ने शहर में जगह जगह बदले हुए नाम के पोस्टर लगा डाले। जिलाधिकारी राकेश कुमार को गाजियाबाद के नाम बदलने को लेकर ज्ञापन दिया गया था और शहर का नाम बदलने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था इसके बाद गाजियाबाद शहर में कई चौराहे पर नाम बदले के पोस्टर देखने को मिल रहे हैं।कारी राकेश कुमार को गाजियाबाद के नाम बदलने को लेकर ज्ञापन दिया गया था और शहर का नाम बदलने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था इसके बाद गाजियाबाद शहर में कई चौराहे पर नाम बदले के पोस्टर देखने को मिल रहे हैं।
गाजियाबाद का नाम बदला जाए (हिंदू रक्षा दल महिला विंग)
Ghaziabad News : हिंदू रक्षा दल की महिला विंग की अध्यक्ष प्राची सक्सेना ने जिलाधिकारी राकेश कुमार को ज्ञापन देते हुए गाजियाबाद का नाम दूधेश्वर नगर रखने की मांग की थी क्योंकि उनका मनाना है कि 1740 में वज़ीर गाज़ी-उद-दीन द्वारा की गई थी, जिन्होंने इसे गाजीउद्दीननगर कहा था। रेलवे लाइन खुलने के बाद जगह का नाम छोटा कर गाजियाबाद कर दिया गया और हम बिल्कुल बर्दाशत नहीं कर सकते कि किसी क्रूर आक्रांताओं के नाम से हमारे जिले का नाम हो।
ये भी पढ़ें : Gyanvapi Case Verdict : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को दिया झटका, सभी याचिकाओं को किया खारिज
नहीं बदला गया गाजियाबाद का नाम तो महिला विंग करेगा उग्र आंदोलन
हिंदू रक्षा दल की महिला विंग ने कहा कि हमने एक सप्ताह का समय प्रशासन को दिया है कि गाजियाबाद का नाम दूधेश्वर नगर किया जाए और अगर नाम नहीं बदला गया तो महिला विंग उग्र आंदोलन करेगा। हिंदू रक्षा दल की महिला विंग ने गाजियाबाद के सभी प्रमुख चौराहों पर जिले के बदले हुए नाम के पोस्टर चस्पा भी कर दिए हैं। महिला विंग की पिंकी चौधरी से बात की गई तो उन्होंने कहा पूरे शहर में नाम बदले हुए दूधेश्वर नगर प्रकार को पोस्टर लगाए गए हैं और ये आंदोलन जारी रहेगा।

