बुधवार को संसद के लोकसभा कार्यवाही के दौरान सुरक्षा में सेंध मामले में (Parliament Attack Case) नए नए नए खुलासे हो रहे हैं पूरी घटना को अंजाम देने वाले 6 लोग सागर, मनोरंजन, नीलम, अमोल शिंदे, विक्की इन पांचो को तो गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है लेकिन इन सबका एक मास्टरमाइंड जिसका नाम ललित झा है वो फरार है स्पेशल टीम को ललित की लोकेशन राजस्थान के नीमराना में मिली और उसको पकड़ने के लिए टीम गांव पहुंची तब तक ललित वहां से फरार हो गया।
पूरी प्लानिंग के साथ 6 आरोपियों ने संसद की सुरक्षा में की सेंध
संसद में ये बड़ी सुरक्षा चूक काफी प्लान के साथ किया गया (Parliament Attack Case) 13 दिसंबर को साल 2001 में पुरानी संसद पर आतंकवादी हमला हुआ था और बुधवार को इस हमले की 22वीं बरसी थी और उसी दिन नई संसद में सुरक्षा सेंध की गई पूरी प्लान के साथ घटना को अंजाम दिया गया क्योंकि 6 आरोपी अलग अलग जगह के थे और सिगन्ल ऐप मैसेज से जुड़े हुए थे और पूरी प्लानिंग पहले से कर रहे थे जो जानकारी अभी सामने आ रही है।
पुलिस ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे
पुलिस को पूछताछ में ये भी पता लगा कि सभी आरोपी सोशल मीडिया पेज भगत सिंह फैन क्लब से जुड़े हुए थे और डेढ़ साल पहले कर्नाटक के मैसूर में मुलाकात भी की थी और सभी ने मिलकर संसद में घुसपैठ का प्लान बनाया था (Parliament Attack Case) मार्च में बजट सत्र के दौरान मनोरंजन ने विजिटर्स पास लेकर संसद की रेकी की थी। आरोपियों को पता था कि संसद में कहां चेकिंग कमजोर है क्योंकि मनोरंजन ने जुलाई में भी संसद की बाहर से रेकी की थी उसके बाद 10दिसंबर को सभी आरोपी अपने अपने राज्य से दिल्ली पहुंचे और उसके बाद गुरूग्राम में विक्की के घर रूके।
संसद की सुरक्षा में सेंध करने वाला मास्टरमाइंड अभी भी चल रहा फरार
पूरे प्लान का मास्टरमाइंड ललित झा भी कोलकाता से गुरूग्राम विक्की के घर आ गया और सभी 6 आरोपी 13 दिसंबर की सुबह 9 बजे इंडिया गेट पर पहुंचे अमोल महाराष्ट्र से कलर स्मोग लेकर आया था और बीजेपी के सांसद प्रातप सिम्हा के पीए से विजिटर पास लिया और अपने साथियों को कलर स्मोग दिया और 13 दिसंबर दोपहर 12 बजे सभी आरोपी संसद भवन के अंदर दाखिल हुए जिसमें सागर और एक अन्य आरोपी संसद के दर्शक दीर्घा से कूदकर अंदर पहुंचे और बवाल मचाया (Parliament Attack Case) कलर स्मोग से संसद में धुंआ धुंआ कर दिया सागर सभापति की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहा था लेकिन सांसदो नें मिलकर दोनों आरोपियों को पकड़ कर कूट दिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया।
वहीं (Parliament Attack Case) बाहर नीलम नारे लगाते हुए सरकार के खिलाफ नारे लगा रही थी तानाशाही नहीं चलेगी, भारत माता की जय, हमारी आवाज को दबाया जा रहा है, वह बेरोजगार है और देश की आम आदमी है। यह सरकार तानाशाह है। जब पुलिस ने नीलम को गिरफ्तार किया तो पता चला कि वह BA, MA, B.Ed, M.Ed, CTET, M.Phil और NET उत्तीर्ण किया है। उन्होंने कई बार बेरोजगारी का मुद्दा उठाया था और किसानों के विरोध प्रदर्शन में भी भाग लिया था। जब नीलम नारे लगा रहीं थी तो ललित झा कलर स्मोग करके पूरा वीडियो रिकार्ड कर रहा था पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन ललित भागने में कामयाब हो गया और सबके फोन भी साथ लेकर फरार हुआ उसके बाद उसने पूरे वीडियो को सोशल मीडिया पर भी डाला।
संसद की सुरक्षा में सेंध करने वाला मास्टरमाइंड ललित का काफी बड़ा नेटवर्क
बता दें ललित झा एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जाना जाता है और कोलकाता में उसे कई सामाजिक समारोह में भी देखा गया है साथ ही ललित कई एनजीओ से भी जुड़ा हुआ है और उसका काफी बड़ा नेटवर्क है। (Parliament Attack Case) इस घटना में खालिस्तानी समर्थक कुछ दिन पहले ही खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने गीदड़ भभकी भी दी थी कि 13 दिसंबर को संसद पर हमला करने की और सुरक्षा में सेंध हुई तो पन्नू को भी इस घटना में एक बड़ी साजिश को अंजाम देने का ऐंगल भी जोड़ा जा रहा है।
विपक्ष के हंगामे के बाद संसद की लोकसभा कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
पीएम मोदी, अमित शाह, पीयूष गोयल समेत कई सीनियर मंत्री संसद की इतनी बड़ी सुरक्षा को लेकर बैठक कर रहे हैं वहीं संसद की आज की लोकसभा कार्यवाही में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया जिसकी वजह से दोपहर 2 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। (Parliament Attack Case) लोकसभा सचिवालय ने कल की सुरक्षा चूक की घटना के लिए 7 कर्मियों को निलंबित किया। वहीं संसद की सुरक्षा में चूक मामले में सागर शर्मा के मामा ने दावा करते हुए कहा कि उसके दोस्तों ने उनके भांजे को बरगलाया।

