गाजियाबाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का आरोप है कि मुस्लिम व अनुसूचित समाज के वार्डो और मोहल्लों की साफ सफाई पर (Ghaziabad Nagar Nigam) ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिले भर में सफाई अभियान चलाए जा रहे है। तमाम तरह के दावे किए जा रहे है लेकिन इन वार्डों में रास्ते व साफ-सफाई का हाल खस्ता है। सभी जगह के स्थानीय लोग स्वच्छता व रास्तों के खराब होने की शिकायत कर रहे है उनका कहना है कि नगर निगम मुस्लिम व अनुसूचित जाति समाज के वार्डो और मोहोल्लो के साथ धार्मिक ,जातिगत सौतैला व्यवहार कर रहा है। इसकों लेकर कांग्रेसी नेता ने समर्थकों के साथ नगर निगम मुख्यालय पर प्रर्दशन किया।
नगर निगम कर रहा जातिगत सौतैला व्यवहार
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नसीम खान का कहना है वह नेता होने के नाते पूरे जिले में घूमते है लेकिन अधिकतर वार्डो में रास्ते खराब है। बड़े-बड़े गढ्ढे हैं खानदंजे और इंटरलाकिंग टाइल्स तक नहीं लगी हुई है। नालियों में गंदगी का भरमार है, जगह जगह गंदा पानी भरा हुआ है। कई जगह तो छोटे-छोटे बच्चों के स्कूल के सामने पानी भरकर तलाब जैसी हालात हो गई है। उन्होंने कहा कि अफसोस की बात है कि कोई जनप्रतिनिधि और विपक्ष का राजनैतिक नेता इन मुद्दों को उठा नहीं रहा। (Ghaziabad Nagar Nigam) जबकि लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नसीम खान ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा
इसको लेकर उन्होंने नगर आयुक्त (Ghaziabad Nagar Nigam) को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पार्षद अजय शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र शर्मा, जिला सचिव राजेंद्र शर्मा, पीसीसी सदस्य राजाराम भारती, वार्ड अध्यक्ष नसीम खान, बाबू राम आर्य, कांग्रेस नेता मुस्तकिम सैफी, सेवा दल अध्यक्ष रिपुंजय ओझा, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष विवेकानंद नागर, राज कुमार शर्मा, लेखराज त्यागी, आसिफ रंगरेज, आसिफ सिद्दीकी, एहसान अली, राजा राम भारती, सलमान मंसूरी, कादर भाई, सुल्तान मालिक, सकील अब्बासी, अहसान अली, सैय्यद सरफराज भी मौजूद रहे।

