उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता (Nand Gopal Nandi Targeted Akhilesh Yadav- Rahul Gandhi) नंदी ग्रेटर नोएडा पहुँचे जहां पर उन्होंने इंडिया एक्सपो सेंटर में पेपरेक्स 2023 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि उनके उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिले हैं।
मंत्री नंद गोपाल नंदी ने अखिलेश यादव पर साधा जमकर निशाना
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी आज ग्रेटर नोएडा पहुंचे यहां पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। (Nand Gopal Nandi Targeted Akhilesh Yadav- Rahul Gandhi) गौरतलब है कि कल ही उनके द्वारा एक ट्वीट किया गया था उसी को लेकर उन्होंने मीडिया से बात की और कहा कि अखिलेश यादव कहते हैं कि तीन राज्यों के चुनावों के नतीजे से वह निराश नहीं है उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव 29-29 सभाएं करते हैं और उनके काफी प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले और काफी ऐसे उम्मीदवार रहे जिन्हें केवल 1000 से भी नीचे वोट मिले। उनके द्वारा 69 लोगों को चुनाव लड़ाया गया लेकिन नोटा को उनके उम्मीदवारों से भी ज्यादा वोट मिल गए। अगर उसके बाद भी वह निराश नहीं है तो भगवान से यही कहूंगा कि उन्हें सद्बुद्धि दे।
ये भी पढ़ें : सीमा की तरह एक और पाकिस्तानी युवती ने की भारत में एंट्री, जानिए पूरी इश्क की कहानी
राहुल गांधी खतरे का निशान (नंद गोपाल नंदी)
इसके बाद मंत्री नंद गोपाल नंदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे खतरे के निशान से नदियां ऊपर बहती हैं ठीक ऐसे हैं राहुल गांधी या कहे की खतरे का निशान राहुल गांधी है (Nand Gopal Nandi Targeted Akhilesh Yadav- Rahul Gandhi) लेकिन अखिलेश उससे भी नीचे जा रहे हैं।

