नोएडा (Noida) के मामूरा गांव में कार सवार दबंगों ने मोमोस के रुपए मांगने पर रेहडी वाले को अगवा कर लिया। बता दें कि आरोपी एक मूर्ति चौराहे के पास पीड़ित को फेंक कर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने पीड़ित के खाते से ₹30000 भी ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत फेस थर्ड थाना पुलिस से की है।
पीड़ित मोमोस बेचने वाले ने बताई पूरी आपबीती
झारखंड निवासी मोहम्मद जसीम राजा ने शिकायत में बताया कि वह मामूरा की गली नंबर 2 में मोमोस का ठेला लगाता है बीते शुक्रवार को रात 8:30 बजे के करीब कर सवार दो युवक वहां आए दो प्लेट मोमोज मांगे मोमोज खाने के बाद दोनों कार सवार युवक जब जाने लगे तो उसने उन्हें रोका और रुपए मांगे इतनी सी बात पर दोनों ने उसको जबरन कार के अंदर बैठा लिया और करीब 90 मिनट तक उसे इधर से उधर घूमाते रहे। इस दौरान दोनों ने चाकू दिखाकर पीड़ित के खाते से ₹30000 ट्रांसफर कर लिए बदमाशों ने एक मूर्ति के पास उसकी गाड़ी से नीचे फेंक दिया।
पुलिस मामले की कर रही जांच पड़ताल
पीड़ित मोमोस वाले ने ठेले की पेटी में रखे ₹10000 चोरी होने की बात लिखी है उसमें ₹30000 ऑनलाइन निकालना और अपहरण की बात नहीं है पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

