ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में स्थित CZAR हाउसिंग सोसायटी के बाहर मारपीट का वीडियो (student groups Fight video viral) सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ बदमाश किस्म के लोग एक युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं। मारपीट के बाद युवक को अपनी गाड़ी में जबरदस्ती बैठाते हुए अपहरण कर रहे हैं इस हंगामे के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब वायरल हो रहा है पुलिस ने पीडित पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है, और छात्रों गुटों में हुए विवाद को कारण बता रही है, पुलिस ने युवक के अगवा होने की बात से इनकार किया है।
पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ की कार्रवाई 5 लोगों को लिया हिरासत में
आप वीडियो में देख सकते हैं। बदमाशों के साथ दो-तीन गाड़ियां हैं। यह घटना सोमवार को शाम के समय की है। दादरी एसीपी सार्थक ने बताया कि मामला दो पक्षों के बीच का है। (student groups Fight video viral) पुलिस ने वीडियो और मामला सामने आने के बाद दोनों पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। एसीपी का कहना है कि अपहरण का मामला जो सामने आया है, उसकी जांच की जा रही है।
सोसाइटी में चलती पार्टी के बीच हुआ हंगामा
सुपरटेक जार सोसाइटी में रहने वाले उज्जवल भाटी के घर पर पार्टी चल रही थी तभी कारों में सवार होकर आधा दर्जन लड़के वहां पहुंचे और उज्जवल और वेदांत के साथ मारपीट की वेदांत को कार में डालकर जबरन अगवा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है (student groups Fight video viral) पुलिस इसे एक नामी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले दो छात्रों के गुटों में हुए विवाद का मामला बता रही है।
एडीसीपी ने बताया दोनों पक्ष के बीच पहले भी हुआ था झगड़ा
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि दिल्ली निवासी शांतनु और शिवम के बीच तीन पहले तीन दिन पहले झगड़ा हुआ था, (student groups Fight video viral) सोमवार को यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक पक्ष इसमें वेदांत, आर्यन, ओजस मिश्रा शामिल है, उनका दूसरे पक्ष नीतीश भाटी, सुशांत बढ़ाना से झगड़ा हुआ था दोनों पक्षों के पांच छात्रों में रियासत मंक दिया गया है उन्होंने छात्र के अगवा होने की बात से इनकार किया है।

