गाजियाबाद पुलिस के एक इंस्पेक्टर रविवार को अचानक ही सुर्खियों में आ गए। (Police Inspector in Limelight) अब आप सोच रहें होंगे कि किसी करप्शन या गलत व्यवहार की वजह से पुलिस इंस्पेक्टर सुर्खियों में आए होंगे लेकिन ऐसा नहीं आए, बल्कि एक ऐसे सराहनीय काम की वजह से सुर्खियों में आए हैं, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। चलिए बतातें हैं आपको पुलिस इंस्पेक्टर के सराहनीय कार्य के बारे में
पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने उठाया गरीब परिवार की लड़की की शादी का खर्च
दरअसल, गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाने के प्रभारी डॉ. राम सेवक ने एक गरीब परिवार की लड़की की शादी का सारा खर्च खुद उठाया है उन्होंने यह पूरी जिम्मेदारी उस वक्त उठाई है, जब इस परिवार के पास कुछ भी नहीं बचा था। (Police Inspector in Limelight) कोई भी इनकी मदद को अब आगे भी नहीं आ रहा था। लड़की की शादी के लिए समय भी काफी कम बचा था। डॉ. राम सेवक को जब यह पता चला तो उन्होंने इस मजबूर पिता की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया।
ठगों ने ठग लिए थे परिवार की जमापूंजी
जानकारी के अनुसार, लोनी बॉर्डर की विकास कुंज कॉलोनी में रहने वाले बलराम सिंह और उनकी पत्नी लक्ष्मी दोनों ही दिव्यांग हैं। दोनों बहुत गरीब हैं। बलराम सिंह ने बताया कि बेटी कोमल की शादी के लिए कई साल से 2-3 लाख रुपये जमा कर रहे थे। बेटी की शादी भी तय हो चुकी थी। यह शादी 4 दिसंबर को है। घर में इसकी तैयारियां भी तेजी से चल रही थी। (Police Inspector in Limelight) अचानक कुछ दिन पहले उनके पास कुछ ठगों की कॉल आई और उन्होंने उनके खाते से ये सभी रुपये उड़ा लिए।
ये भी पढ़ें : Ghaziabad : मकान मालिक को ऑनलाइन विज्ञापन देना पड़ा भारी, जानिए पूरा मामला
बलराम सिंह ने ठगी की शिकायत लोनी बॉर्डर थाने में भी की। शिकायत देने के बाद से ही वह रोजाना थाने के चक्कर भी लगाते थे। थाना प्रभारी से इन ठगों को पकड़कर रुपये वापस दिलाने की अपील भी करते रहे। कई दिनों बाद भी जब उनके रुपये वापस नहीं मिले तो थाना प्रभारी को अपनी आपबीती बताई। (Police Inspector in Limelight) बलराम ने बताया कि पैसे नहीं होने के चलते बेटी की शादी टूट जाएगी।
लड़की के पिता ने अपनी बेटी की शादी में पूरे थाने को आने का दिया न्योता
पीड़ित की बात सुनकर थाना प्रभारी डॉ. रामसेवक ने उनको पूरी तरह से ढांढस बंधाते हुए उन्हें यह रिश्ता न तोड़ने की सलाह दी उन्होंने बलराम सिंह से उनकी हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इसके बाद थाना प्रभारी उस परिवार की मदद की पूरी तैयारी करने लगे उन्होंने अपने पैसों से ही इस लड़की की शादी का सारा जरूरी सामान खरीदकर पिता को रविवार को दे दिया। (Police Inspector in Limelight) शादी का पूरा सामान देखकर पूरा परिवार ही काफी खुश हुआ। बलराम सिंह ने पूरे थाने को सोमवार को हो रही अपनी बेटी की शादी में भी बुलाया है।

