चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले की बुधनी सीट से जीत गए हैं। (BJP) यहां आष्टा विधानसभा से बीजेपी के गोपाल सिंह जीते हैं, इसके अलावा सीहोर से बीजेपी के सुदेश राय जीते। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी भगवा का रंग,तीन राज्यों में कमल खिल गया है। वहीं तेलंगाना में केसीआर की BRS को पछाड़कर कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया है।
तीन राज्यों में भगवा का रंग पीएम ने जनता को किया नमन
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने 10,58,12 वोटों के साथ टोंक सीट जीत ली है। उन्होंने 29475+ वोटों के अंतर से यह सीट जीती है। पीएम मोदी ने तीन राज्यों में (BJP) प्रचंड जीत के बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए जनता को धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, ‘जनता-जनार्दन को नमन! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा भाजपा में है। भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करता हूं।
प्रधानमंत्री ने कहा मैं उन्हें भरोसा देता हूं कि (BJP) आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे। इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार! आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है। भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है। हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं हमें ना रुकना है, ना थकना है। हमें भारत को विजयी बनाना है। आज इस दिशा में हमने मिलकर एक सशक्त कदम उठाया है।
शिवराज सिंह ने कहा MP की जनता मेरी भगवान
वहीं शिवराज सिंह ने जीत के बाद कहा हमें पता था कि बहुमत से जीतेंगे मध्य प्रदेश परिवार है। सबका स्नेह मिला हमने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मुस्लिम बहनों ने भी हमें वोट दिया है। जनता ने स्नेह से रिश्ता बनाया है। मध्य प्रदेश की जनता मेरी भगवान है। जनता का अभूतपूर्व विकास हुआ है। पीएम के नेतृत्व पर जनता को भरोसा है। (BJP) छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ढहने के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की जीत पर कहा, छत्तीसगढ़ महतारी की जय! भारतीय जनता पार्टी को मिला यह जनादेश आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर जनता के विश्वास की मुहर है।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- छत्तीसगढ़ महतारी की जय!
नड्डा ने कहा यह परिणाम दर्शाता है कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार, अराजकता, वादाखिलाफी और तुष्टिकरण के खिलाफ प्रदेश की जनता ने भाजपा (BJP) के ‘सबका-साथ, सबका-विकास, सबका-विश्वास, सबका-प्रयास’ के मंत्र को समर्थन दिया है। भाजपा के 15 वर्ष के विकास रथ को प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने रोक रखा था, अब हम मोदी जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ को और गति के साथ विकास के पथ पर अग्रसर करेंगे। इस जीत के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा के नेतृत्व और समस्त कर्मठ कार्यकर्ताओं को हृदय से बधाई देता हूँ और प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं।
ये भी पढ़ें : Noida News : सड़क पर फिर मारपीट की घटना आई सामने, पुलिस मामले की जांच में जुटी
मध्य प्रदेश
बीजेपी 164
कांग्रेस 65
छत्तीसगढ़
बीजेपी 56
कांग्रेस 34
राजस्थान
बीजेपी 117
कांग्रेस 67
तेलंगाना
BRS 40
कांग्रेस 63
बीजेपी 8
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीनों राज्यों में भाजपा की जीत के लिए जनता का अभिनंदन किया और कहा कि यह जीत मोदी जी के नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास की जीत है। इस शानदार जीत के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा को बधाई और सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।

