ग्रेटर नोएडा के दादरी के रामगढ़ गांव में सर्वोत्तम बिल्डर के बाउंसरों और किसानों के बीच बड़ा टकराव हो जारी है। (Clash Ansal Builder and Farmers) किसानों का कहना है कि आज ज्ञापन देने के लिए वह डीएम कार्यालय पर पहुंचे हैं और सोमवार को डीएम कार्यालय का घिराव किसानों के द्वारा किया जाएगा। किसानों का कहना है कि जब तक किसानों पर लगे मुकदमे वापस नहीं लिए जाते तब तक किसान धरना प्रदर्शन पर बैठेंगे।
किसानों का कहना जब तक मुकदमें नहीं लिए जाएंगे वापस तब तक करेंगे धरना प्रदर्शन
बिल्डर के बाउंसरों ने किसानों पर लाठी डंडों से लैस होकर गुरूवार की दोपहर को हमला बोल दिया। (Clash Ansal Builder and Farmers) जिसमें दो किसानों गंभीर चोट आई। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस भी पहुंची। किसानों का आरोप है कि वह अपने धरना शांतिपूर्वक तरीके से कर रहे थे लेकिन बिल्डर के 25 से 30 बाउंसरों ने आकर उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
किसानों का कहना कि बिल्डर के बाउंसरों ने लाठी-डंडो से किए हमले
आपको बता दें की दादरी के रामगढ़ गांव में अपनी मांगों को लेकर किसान अंसल और सर्वोत्तम बिल्डर के खिलाफ धरना दे रहे है। (Clash Ansal Builder and Farmers) गुरुवार की दोपहर बाद कुछ किसानों ने खेत में बुवाई करने की कोशिश की। इस दौरान पांच से दस गाड़ियों में सवार होकर बिल्डर के बाउंसर मौके पर पहुंच गए और बुवाई कर रहे किसानों पर टूट पड़े। किसान नेता सुनील फौजी ने बताया कि बाउंसरों के पास लाठी डंडे और रॉड थी, जिससे उन्होंने किसानों पर हमला किया। इस हमले में संजय भाटी बोडाकी व भाकियू बलराज से जुड़े लाला चेयरमैन चोटिल हुए हैं।
किसानों का आरोप बाउंसरों ने फायरिंग भी की
किसान नेता सुनील फौजी ने बताया कि (Clash Ansal Builder and Farmers) किसानों और बाउंसरों के बीच टकराव की सूचना पर दादरी पुलिस भी पहुंची। किसानों का आरोप है कि बिल्डर के बाउंसरों ने फायरिंग भी की। तनाव अभी भी बना हुआ है।

