भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स में वापसी कर ली है, (Gautam Gambhir KKR ) गंभीर ने लखनऊ सुपर जाइंट्स में मेंटर की भूमिका निभा रहे थे लखनऊ की टीम के मेंटर पद को गौतम ने छोड़ दिया है।
गौतम गंभीर ने छोड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स की मेंटरशिप KKR को किया ज्वाइन
गौतम गंभीर ने लखनऊ सुपर जायंट्स की मेंटरशिप छोड़ने के बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए भावुक संदेश लिखा- टीम के मालिक आरपी संजीव को और पूरी लखनऊ की टीम का धन्यवाद किया वहीं केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए सूचना दी कि गौतम गंभीर केकेआर में वापसी कर रहें हैं मेंटर के तौर पर (Gautam Gambhir KKR ) और हेड कोच चंद्रकांत पंडित के साथ मिलकर टीम को आगे बढ़ाएंगे।
गंभीर KKR में करेंगे मेंटरशिप
बता दें केकेआर ने आईपीएल में दो बार ट्रॉफी जीती है और दोनों बार टीम के कप्तान गौतम गंभीर रहे कई साल गंभीर ने इस टीम की कप्तानी की थी साल 2012- 14 में गौतम गंभीर ने अपने नेतृत्व से टीम को दो बार चैंपियन भी बनाया था। आईपीएल में गंभीर की सबसे सफल टीम केकेआर ही रही। (Gautam Gambhir KKR ) साल 2018 गंभीर ने सन्यास ले लिया था।
गौतम गंभीर के मेंटरशिप में लखनऊ की टीम आईपीएल 2022 की पॉइंट्स टेबल में नंबर-3 पर थी, जबकि आईपीएल 2023 में भी इस टीम ने नंबर-3 पर ही अपना लीग स्टेज खत्म किया था लखनऊ की टीम एक बार भी आईपीएल फाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी अब गौतम गंभीर ने लखनऊ छोड़कर अपनी पुरानी और सबसे सफल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का हाथ थाम लिया है ऐसे में देखना होगा कि अपने पुराने और सबसे सफल लीडर के वापस आने के बाद कोलकाता की टीम (Gautam Gambhir KKR ) में क्या बदलाव आता है

